चयन बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाने वाले पुलिस के शिकंजे में, मास्टरमाइंड को साथी के साथ घेराबंदी कर दबोचा
प्रयागराज करोड़ों की ठगी के मंसूबे से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नाम से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाने वाले मास्टरमाइंड को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने साथी के दबोच लिया। गिरफ्तार शातिर इससे पहले भी चाइल्ड रिसर्च डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर 55 लाख रुपये की ठगी कर चुके थे।
कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नाम से मिलती- जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर शातिरों ने विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन मांगे थे इसकी जानकारी होने पर चयन बोर्ड की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामलें की जांच साइबर क्राइम थाने को दी गई थी।
.पुलिस ने सर्विलांस और अन्य माध्यमों से शातिरों तक पहुंच गई। पुलिस ने एटा जिले में कोतवाली देहात के नगला केवल गांव निवासी सचिन कुमार उर्फ ललित उर्फ कालू को उठाकर पूछताछ शुरू की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने साहिल श्रीवास्तव निवासी छतौना लम्हुआ थाना चांदा सुल्तानपुर को उठाया। पूछताछ में सचिन ने बताया कि वह पहले भी ऐसी वारदात करता रहा है।

