Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 28, 2021

पंद्रह साल से पढ़ा रहे शिक्षकों के वेतन भुगतान का आदेश

 

प्रयागराज। प्रदेश के एक हजार सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के सैकड़ों शिक्षक 15 साल से बिना बेतन पढ़ा रहे हैं। ऐसे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। संयुक्त शिक्षा निदेशक (म.शि.) गायत्री ने समस्त मंडलीय सहायक शिक्षक निदेशक (बेसिक ) को पत्र जारी कर 2006 के अनुदानित 1000 जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को वेतन दिलवाने का निर्देश दिया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान नेइनशिक्षकों की समस्या पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि सूची-1 में अंकितविवरणानुसार अपने मंडल से संबंधित सभी मामलों का अलग- अलगपरीक्षण कर सभी के अभिलेखों और योग्यता का परीक्षण करके रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर निदेशालय में उपलब्ध कराएं।



पंद्रह साल से पढ़ा रहे शिक्षकों के वेतन भुगतान का आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link