Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 28, 2021

मिशन प्रेरणा के ध्यानाकर्षण माड्यूल को लेकर बेसिक शिक्षा सचिव ने सभी बीएसए के नाम किया नया संदेश जारी, जाने पूरा मामला

 प्रयागराज:- मिशन प्रेरणा के ध्यानाकर्षण माड्यूल को लेकर शिक्षक जागरूक नहीं है। तमाम अध्यापकों व प्रधानाध्यापकों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बात का खुलासा आइवीआरएस सैंपल सर्वे रिपोर्ट में हुआ।


विशेष सचिव बेसिक शिक्षा सत्येंद्र कुमार ने सभी बीएसए को पत्र लिखा है। कहा है कि तमाम जिलों में प्रधानाध्यापकों को फोन कर उनसे ध्यानाकर्षण माड्यूल के संबंध में बात की गई तो उन्हें कुछ भी नहीं पता था।


विभाग की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर इस तरह की उपेक्षा निराशाजनक है। खास बात यह कि एक तिहाई शिक्षकों को ध्यानाकर्षण माड्यूल के बारे में जानकारी नहीं थी। सबसे ज्यादा खराब हालत मेरठ, संभल, झांसी के शिक्षकों की है। वहां आधे से ज्यादा शिक्षकों को इस प्रशिक्षण के बारे में कुछ भी नहीं पता।


इसके लिए सभी बीएसए, व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य माध्यमों से शिक्षकों तक विभाग द्वारा विकसित तीनों माड्यूल क्रमशः ध्यानाकर्षण, आधारशिला, शिक्षण संग्रह को सभी अध्यापकों तक पहुंचाएं। इसके लिए ग्रुपों में विस्तृत चर्चा करें और प्रश्नोत्तरी शेयर करें। पत्र में बताया गया है कि तीनों माड्यूल की साफ्ट कापी प्रेरणा वेबसाइट पर नालेज सेंटर के टीचर्स कार्नर में डाक्यूमेंट्स सेक्शन से प्राप्त की जा सकती है।


प्रतापगढ़ के 35 प्रतिशत प्रधानाध्यापक अनभिज्ञ

सर्वे रिपोर्ट में प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़ का भी नाम शामिल है। यहां के 35 प्रतिशत शिक्षक ध्यानाकर्षण माड्यूल को नहीं जानते। इस जिले में 2958 स्कूल हैं। जबकि टोटल वैलिड डाटा रिसीव करने का आंकड़ा 43 है।

मिशन प्रेरणा के ध्यानाकर्षण माड्यूल को लेकर बेसिक शिक्षा सचिव ने सभी बीएसए के नाम किया नया संदेश जारी, जाने पूरा मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link