Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 28, 2021

समय से वेतन न मिला तो 30 को तालाबंदी

 समय से वेतन न मिला तो 30 को तालाबंदी 

समस्याओं को लेकर यूटा पदाधिकारियों ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन, बीईओ कार्यालय का करेंगे घेराव

अजीतमल/ दिबियापुर (औरैया) । शिक्षकों के वेतन मिलने पर हो रही देरी के चलते यूनाइटेड टीचर्स ऐसोशिएसन (यूटा) के पदाधिकारियों ने जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर खंड शिक्षाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। समस्या का निदान न होने पर 30 सितंबर को खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों का घेराव करके तालाबंदी की चेतावनी दी। अजीतमल में यूटा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में ब्लॉक पदाधिकारी बीआरसी पहुंचे। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी अवधेश कुमार सोनकर से मुलाकात की। कहा कि शिक्षकों को वेतन मिलने में देरी हो रही है। 



पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर बताया कि सितंबर माह का वेतन बिल ब्लॉक द्वारा 28 तारीख तक लेखा में जमा किया जाए ताकि शिक्षकों को समय से वेतन मिल सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संगठन खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगा। इस मौके पर राहुल यादव, पीयूष पोरवाल, शशांक सैनी, हेमंत प्रजापति, नरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। उधर भाग्यनगर में अध्यक्ष मनोज राठौर और महामंत्री मुर्शिद सिद्दीकी के नेतृत्व में बीईओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसी तरह अन्य ब्लाकों में भी ज्ञापन सौंपे गए।

समय से वेतन न मिला तो 30 को तालाबंदी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link