Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 27, 2021

शिक्षकों ने की सुविधानुसार खाता खोले जाने की मांग

प्रयागराज | उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिखकर मांग की है कि मध्यान्ह भोजन निधि खाता पूर्ववत रखा जाए और खाता सुविधानुसार खोलने एवं संचालन की सुविधा प्रदान की जाए।

शिक्षकों ने की सुविधानुसार खाता खोले जाने की मांग


संघ के महामंत्री सत्यप्रकाश मिश्र एवं कोषाध्यक्ष संजय कुमार कनौजिया की ओर से लिखे पत्र में यह भी कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में अध्ययनरत बच्चों के यूनीफॉर्म, स्वेटर, स्कूल, बैग एवं जूता-मोजा की धनराशि सीधे अभिभावकों के खाते में भेजने के लिए उनके खाते और आधार की फीडिंग का कार्य शिक्षकों द्वारा 'प्रेरणा- डीबीटी' मोबाइल एप के माध्यम से करने का दबाव बनाया जा रहा है, जो पूरी तरह से अव्यावहारिक है। विद्यालय स्तर पर लैपटॉप, कंप्यूटर, टैबलेट एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध नहीं हैं। - ऐसे में विद्यालय स्तर पर यह संभव नहीं है।

शिक्षकों ने की सुविधानुसार खाता खोले जाने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link