स्कूलों को चमकाने, बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे शिक्षक शिक्षक : डीएम
लखीमपुर खीरी। शनिवार की देर शाम डीएम डॉ अरविंद कुमार अचानक एक ब्लॉक के चेक होंगे सभी विद्यालय, कमी मिली, तो होगी कार्यवाही : डीएम
चौरसिया ने कलेक्ट्रेट में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक ली, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने कहा कि बीएसए सभी एबीएसए के जरिए ऐसी व्यवस्था बनाएं कि परिषदीय विद्यालयों की सभी व्यवस्था ऑल इज वेल हो। जहां उनके सहयोग की जरूरत समझे, बिना झिझक बताएं। डीएम ने कहा कि किसी एक दिन बिना बताए एक ब्लॉक के सभी विद्यालयों का वह स्वयं व नामित अधीनस्थ अधिकारियों के जरिए निरीक्षण कराएंगे। यदि कहीं अनियमितता मिली तो वह कार्रवाई से थोड़ा भी नहीं हिचकेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के कई परिषदीय विद्यालय
कॉन्वेंट स्कूलो को मात दे रहे हैं, जिनकी हर स्तर पर प्रशंसा भी हो रही है, यही परफारमेंस व प्रोग्रेस उन्हें जिले के अन्य परिषदीय स्कूलों में प्रत्येक दशा में चाहिए। सभी खंड शिक्षा अधिकारी सभी शिक्षकों यह मैसेज दें कि बच्चों को ऐसे बढ़ाएं की वह कान्वेंट स्कूलों से किसी भी दशा में कमतर न हो। परिषदीय विद्यालयों में संसाधन जुटाकर स्मार्ट क्लासेस चालू भी कराए। बैठक में डीएम ने प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी से एकल शिक्षक विद्यालय खेल गतिविधियों जलभराव वाले व जर्जर विद्यालयों की संख्या मिशन कायाकल्प के संतृप्तिकरण की अद्यतन स्थिति विद्युतीकरण
विद्यालयों में नल से जल की सप्लाई की प्रोग्रेस, शौचालय की क्रियाशीलता, उनके द्वारा किए गए निरीक्षण किए गए विद्यालयों की संख्या विद्यालय से एसएचजी का लिकेज की प्रोग्रेस जानी। सौडीओ अनिल सिंह ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में 19 पैरामीटर का सशक्तीकरण जल जीवन मिशन जर्जर भवन विद्युतीकरण कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के परिसर में एकेडमिक ब्लॉक एवं निर्माण की प्रगति मिशन प्रेरणा के तहत सभी बच्चों को ग्रेड कॉन्पिटेंट बनाने, शिक्षकों की क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण ई पाठशाला पाठ्य सामग्री •वितरण, शिक्षक संकुल बैठके, लर्निंग एप को दूर करने हेतु पठन पाठन हेतु कार्य योजना, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन एवं मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शारदा कार्यक्रम के क्रियान्वयन, सभी दिव्यांग बच्चों की ट्रैकिंग एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रगति, मानव संपदा पोर्टल का क्रियान्वयन, डीबीटी माड्यूल के जरिए वर्तमान सत्र 2021-22 में निशुल्क यूनिफॉर्म स्वेटर स्कूल बैग जूता-मोजा कैसे संबंधित धनराशि सीधे छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों के खातों में स्थानांतरित करने हेतु तैयारी, मध्यान भोजन टास्क फोर्स की रिपोर्ट आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की एवं जरूरी निर्देश दिए। बैठक में पीडी केके पांडेय, डीसी-एनआरएलएम राजेंद्र कुमार श्रीवास, एक्सईएन विद्युत प्रदीप कुमार वर्मा, सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

