Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 27, 2021

जर्जर कक्षाओं में पढ़ाई बंद करने के आदेश का विरोध

 जर्जर कक्षाओं में पढ़ाई बंद करने के आदेश का विरोध 

कानपुर। जर्जर कक्षाओं में पढ़ाई बंद करने के डीआईओएस के आदेश का विरोध उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय महासभा की बैठक में किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि डीआईओएस ने जर्जर कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों को दूसरे स्कूल में समायोजित करने के निर्देश दिए हैं। 



लेकिन कोई भी दूसरा स्कूल छात्रों को समायोजित नहीं करेगा। शिक्षा अधिकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों को समाप्त करके उनमें भूमाफिया को काबिज करने की योजना बना रहे हैं। हम सब आदेशों का विरोध करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, भजनलाल पाल, धर्मप्रकाश गुप्ता, ब्रजराज गुप्ता, अरुण प्रकाश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

जर्जर कक्षाओं में पढ़ाई बंद करने के आदेश का विरोध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link