प्रधानाध्यापक का वेतन, शिक्षामित्र का मानदेय रोका
प्रयागराज नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजापुर के प्रधानाध्यापक रवि प्रकाश शुक्ला का वेतन और शिक्षामित्र स्नेहलता का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। यह कार्रवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने विद्यालय समय से न खुलने पर की है। प्रधानाध्यापक को जारी नोटिस में कहा गया है कि पिछले दिनों खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र विद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंची थीं, लेकिन विद्यालय बंद था। आसपास के लोगो ने बताया कि विद्यालय सुबह 9.30 बजे से पहले कभी नहीं खुलता है। इससे पूर्व भी स्थानीय लोगों ने व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी थी। ब्यूरो

