'प्रदेश सरकार का छलावा है प्रोत्साहन भत्ते का शासनादेश
लखनऊ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रविवार को हुई बैठक में प्रोत्साहन भत्ते का शासनादेश जारी करने को सरकार का छलावा बताया गया। बैठक में राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18 हजार और सहायिकाओं को 9 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग उठाई गई। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ छलावा कर रही है। ब्यूरो

