लखनऊ। प्रमोशन के बाद लंबे समय से नए पद पर तैनाती का इंतजार कर रहे 8 आईपीएस अधिकारियों को १५ शनिवार देर रात शासन ने तैनाती दे । दी। 8 अधिकारियों में से 7 को उसी स्थान पर नए पदनाम बदलते हुए तैनाती दी गई है।
शासन की ओर से जारी तबादला सूचे के मुताबिक एडीजी रैंक के अधिकारियों में विजय प्रकाश को फायर सर्विसेज में ही । एडीजी के पद पर तैनाती दी गई है। वह पहले यहीं आईजी के पद पर तैनात थे।
एसटीएफ में तैनात अमिताभ यश को वहीं आईजी से एडीजी एसटीएफ बना दिया गया है। नवनीत सिकेरा को पुलिस मुख्यालय से भवन एवं कल्याण का एडीजी बना दिया गया है। आईजी रैंक के अधिकारियों में अभियोजन में डीआईजी के रूप में तैनात विनय कुमार यादव को वहीं आईजी के रूप में तैनाती दे दी गई है।

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन में डीआईजी के रूप में तैनात हीरा लाल को यहीं आईजी बना दिया गया है। पीटीसी मुरादाबाद में डीआईजी के रूप में तैनात शिव शंकर सिंह को वहीं आईजी बनाया गया है। इसी तरह 1 जनवरी को एसपी से डीआईजो बने रवि शंकर छवि को वूमन पावर लाइन में ही डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है। वह यहीं पर एसपी के रूप में काम कर रहे थे। इसी तरह, तकनीकी सेवा में एसपी के रूप में तैनात प्रतिभा अंबेडकर को तकनीकी सेवा में ही डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है।