Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 27, 2021

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय आठ से 10 हजार रुपये किए जाने की भी बात पर भी अमल नहीं शासन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

 


लखनऊ: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिका एसोसिएशन के तत्वावधान में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य ने की और संचालन महामंत्री ऊषा मौर्य ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ छलावा कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय आठ से 10 हजार रुपये किए जाने की भी बात पर भी अमल नहीं हुआ। शासनादेश जारी होने के बाद भी प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई। अब जब चुनाव नजदीक आया है तो 7 मार्च 2019 के प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने का शासनादेश पुन: जारी किया गया। सरकार के इस छलावे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। संगठन अब सरकार से आर-पार की लड़ाई करेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय आठ से 10 हजार रुपये किए जाने की भी बात पर भी अमल नहीं शासन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link