सरकार की नीतियों के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक संगठनों ने मशाल जुलूस निकाला। इसमें शिक्षकों की मांगों पर सरकार द्वारा सुनवाई न होने पर आक्रोश जताया गया।
सेठ दामोदर पार्क में आयोजित जुलूस की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह और संचालन जिला मंत्री मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री ने किया। फिर 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी द्वारा नियुक्त अधिकारी को सौंपा गया। शिक्षकों की मांग न मानने पर सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया।
यहां प्रांतीय कोषाध्यक्ष, पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष आफताब अहमद खां, मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना, मंडलीय मंत्री डॉ. रणविजय सिंह यादव के अलावा डॉ. लाखन सिंह यादव, मुकुल मोहन त्रिपाठी आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। ब्यूरो

