Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 27, 2021

मांगों को लेकर पेंशनर्स मंच करेगा क्रमिक प्रदर्शन

 उन्नाव। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स मंच के पदाधिकारियों की बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष उमा निवास बाजपेई की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां पांच अक्तूबर को निकाली जाने वाली बाइक रैली को लेकर चर्चा हुई|



राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन सहित लंबित मांगों को लेकर एक मंच पर आएं। मंच के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षक कर्मचारियों का शोषण कर रही है। ज्वलंत समस्याओं को लेकर सरकार की उपेक्षा नीति से सभी शिक्षक कर्मचारी आंदोलित हैं। प्रांतीय निर्देश पर 5 अक्तूबर को जिला अस्पताल परिसर से 4 बजे बाइक रैली निकालते हुए आंदोलन का आगाज करेंगे। डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे।


इसके बाद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और बाद में लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। चंद्रप्रकाश शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, विकास मिश्र, केशव सिंह, सुधाकर तिवारी, नीरज निगम, श्याम किशोर यादव, मतीन, शशांक मिश्रा उपस्थित रहे।

मांगों को लेकर पेंशनर्स मंच करेगा क्रमिक प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link