'समाजवादी सरकारों में ही है शिक्षकों का हित'
उन्नाव। सपा कार्यालय में बुधवार शिक्षकों की भूमिका संवाद से
समाधान की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का हित समाजवादी सरकारों में ही सुरक्षित रहा है। 176000 शिक्षामित्रों का नियमितीकरण और वित्तविहीन शिक्षकों के 200 करोड़ का मानदेय अखिलेश यादव ने ही जारी किया था।
पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा 2022 की समाजवादी सरकार में पूरा किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया है कि ने सरकार बनते ही सबसे पहले शिक्षामित्रों को नियमित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष गंगासागर यादव, कमलेश यादव, राजकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, प्रदेश सचिव अरविंद पटेल, आर्यन यादव, शरद यादव भी मौजूद रहे। (संवाद)

