पांच लाख रिक्त पदों को जल्द भरे सरकार
प्रयागराज प्रदेश में रिक्त पड़े पांच लाख पदों को भरने, गरिमापूर्ण रोजगार की गारंटी और रोजगार मिलने तक जीवननिर्वाह लायक बेकारी भत्ता जैसे मुद्दों को लेकर युवा मंच के बैनर तले पत्थर गिरजाघर चौराहे के पास प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
रविवार को धरना स्थल पर पहुंचे संयुक्त बेरोजगार संघर्ष समिति, युवा अधिकार मंच, एनएसयूआई, प्राथमिक शिक्षक भर्ती आंदोलन, डीएलएड संयुक्त मोर्चा, प्रतियोगी छात्र मंच के पदाधिकारियों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
इस मौके पर अनिल सिंह, विवेकानंद सिंह, समीर पांडेय, अनूप कुमार पांडेय, कुलभूषण मिश्र, अनंत प्रताप सिंह, संदीप सिंह, मनीष कुमार आदि इस मौके पर अनिल सिंह, विवेकानंद सिंह, समीर मौजूद रहे।

