वाराणसी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने रविवार को जिले के सभी कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं लेने के निर्देश दिए हैं। अगर विद्यालय परीक्षाएं कराते हैं कि उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही विद्यालय की मान्यता भी समाप्त की जा सकती है। बीएसए ने परिषदीय विद्यालय के बच्चों को कक्षा शिक्षण में रोचक गतिविधियों के आधार पर ही उनका मूल्यांकन करने का निर्देश दिया है।
इसमें कविताओं का पाठ, खेलों के जरिए रंगा व शब्दों, आकार, अक्षर को पहचाना जैसी अलग अलग गतिविधियों के जरिए उनके भौतिक स्तर को जांचने की बात कहीं है।

