माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण की मांग
प्रयागराज -उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की रविवार को सेवा समिति विद्या मंदिर, रामबाग में बैठक आयोजित की गई, जिसमें माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण और माध्यमिक शिक्षक संघों के एकीकरण की मांग दोहराई गई।
संघ के संरक्षक हरिप्रकाश यादव ने कहा कि इन मुद्दों पर शिक्षकों का संघर्ष अवनरत जारी रहेगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, संगइन मंत्री सुरेश कुमार पासी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, जिला मंत्री देवराज सिंह समेत सुधीर गुप्ता, सुधाकर ज्ञानार्थी, शैलेंद्र सरोज, रविंद्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

