Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 24, 2021

डीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाए बच्चे

डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गुरुवार बंधोइन के प्राथमिक विद्यालय एक व दो का औचक निरीक्षण कर पढ़ाई का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय भाग दो में सफाई सहीं नहीं मिली। कुछ बच्चों के पास ड्रेस नहीं थी। बच्चों के मुंह पर मास्क भी नहीं लगा था। हैंडपंप आदि की व्यवस्था नहीं थी।

डीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाए बच्चे


निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षक मौजूद मिले। बच्चों की संख्या 55 थी लेकिन 31 उपस्थित रहे। इस दौरान डीएम ने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली। सवालों का बच्चे सही उत्तर नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को निर्देश दिए कि पढ़ाई में सुधार लाएं। चेताया कि विद्यालय में अच्छी तरह से सफाई व्यवस्था कराई जाए। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय भाग एक का निरीक्षण किया। जहां पर साफ-सफाई व्यवस्था व शिक्षा का स्तर भी सही पाया गया। सभी शिक्षक उपस्थित मिले। 105 बच्चों में 64 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय की एक दीवार पर सीलन पाए जाने पर डीएम ने प्रधान श्याम सिंह को निर्देश दिए कि तत्काल इसको ठीक करा दें। उन्होंने विद्यालय के स्मार्ट क्लास में पहुंच कर बच्चों की प्रोजेक्टर के माध्यम से हो रही पढ़ाई की जानकारी ली। जिसमें बच्चों ने सवालों का सही जवाब दिया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा के स्तर को और बढ़ाया जाए। 


डीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाए बच्चे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link