मानिकपुर (चित्रकूट ) । राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह के प्रयास से दस्यु प्रभावित इलाके में संचालित प्राथमिक विद्यालय बंभिया में गुरुवार को स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई। स्मार्ट क्लास में दस्यु प्रभावित क्षेत्र के बच्चे पढ़ेंगे। इसका शुभारंभ विधायक आनंद शुक्ला व बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने किया।
•प्राथमिक विद्यालय बंभिया में छात्रों स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करते विधायक आनंद शुक्ला व बीएसए राजीव रंजन मिश्रा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया जाएगा। अब इस स्कूल के छात्र अमेरिका व फिनलैंड की तर्ज पर बिना बस्ता लाए देश विदेश से लेकर अपने विषय की पढ़ाई प्रोजेक्टर की बड़ी स्क्रीन पर कर सकेंगे। स्मार्ट क्लास का शुभारंभ के पहले राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह को पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये का चेक विधायक ने दिया। विधायक ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में इस विद्यालय का महत्वपूर्ण स्थान है। बीएसए ने कहा कि जिले के अन्य स्कूल के शिक्षकों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। जिले में शिक्षकों को अपना दायित्व निभाने में पीछे नहीं हटना चाहिए।
इस तरह बनी यह स्मार्ट क्लास मानिकपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंभिया का यह स्मार्ट क्लास प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह ने अपने निजी धन से विकसित किया है। जिसमें नीति आयोग द्वारा प्रोजेक्टर व डिजिटल बोर्ड प्रदान किया गया है। स्मार्ट क्लास रूम में प्रधानाध्यापक द्वारा क्लासरूम को हाईटेक तरीके से विकसित किया है, जिसमें सभी वॉल पर पीवीसी पैनलिंग एवं छत पर फाल सीलिंग का कार्य करवाया गया है। इस विद्यालय में फिनलैंड और यूएसए के एजूकेशन सिस्टम पर आधारित स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई है।
छात्रों को प्रतिदिन मॉर्निंग सर्कल टाइम, मॉर्निंग ग्रुप एक्टिविटी का आयोजन किया जाता है। प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह की नियुक्ति वर्ष 2016 में हुई थी। इस समय विद्यालय जर्जर अवस्था में था। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के भवन को स्वयं के पैसों द्वारा वृहद मरम्मत कार्य करवाकर नया आकर्षक रूप दिया। वर्तमान में विद्यालय में 87 छात्र पंजीकृत हैं।

