Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 24, 2021

छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाचार्य हुआ गिरफ्तार

 कागारौल: सातवीं की छात्र से छेड़छाड़ के आरोपित प्रधानाचार्य को कागारौल पुलिस ने जैंगारा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह भागने की फिराक में था। उसके तीन साथी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।


कागारौल के एक गांव की रहने वाली छात्र पास के ही स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। स्वजन ने बताया कि 11 सितंबर को वह स्कूल पढ़ने गई थी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपने चैंबर में बुलाकर उससे छेड़छाड़ की। घर लौटकर छात्र ने इसकी जानकारी स्वजन को दी तो पिता व चाचा स्कूल में शिकायत करने पहुंचे।


आरोप है कि तब स्कूल प्रधानाचार्य प्रदीप कुंतल और उसके परिवार के अभिषेक, पालो और गो¨वदा ने उन्हें जमकर पीटा। कागारौल थाने के एसआइ नीटू सिंह ने बताया 12 सितंबर को पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।


गुरुवार को प्रदीप कुंतल भागने की फिराक में जैंगारा पहुंचा तभी पुलिस बल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।


छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाचार्य हुआ गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link