• शिक्षक पर हमले से खफा लोग, लगाया जाम बजरिया निवासी
• शिक्षक पर 18 सितंबर को हुआ था जानलेवा हमला
महोबा कस्बा जैतपुर के बजरिया मोहल्ला निवासी शिक्षक पर पांच दिन पहले जानलेवा हमले से खफा परिजनों व ग्रामीणों ने गुरुवार को नौगांव-कुलपहाड़ मार्ग पर जाम लगाया चार घंटे तक लगे जाम के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम व सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
बजरिया मोहल्ला निवासी वैभव श्रीवास प्राथमिक विद्यालय सोगौन में शिक्षक के पद पर तैनात है। 15 दिन पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। 18 सितंबर की शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैतपुर कुलपहाड़ मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। सिर में गंभीर चोटें आने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए।

