लखनऊ। समस्याओं के निस्तारण की मांग के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को भी कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मंत्रियों व विधायकों को ज्ञापन सौंपे मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्र ने बताया कि कृषि मंत्री, समाज कल्याण मंत्री के अलावा बाकेटी व पयागपुर बहराइच के विधायकों को
उनके आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा गया। इसी तरह अन्य जिलों में भी मोर्चा पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे। जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने का अभियान 30 सितंबर तक चलेगा ब्यूरो

