एटा। जिला विद्यालय निरीक्षक कॉलेज के सैला के प्रधानाचार्य बाबूराम मिथिलेश कुमार पर माधवानंद इंटर कालेज करेगा के प्रधानाचार्य बाबूराम ने अभद्रता का आरोप लगाया है। डीएम अंकित अग्रवाल को पत्र देकर शिकायत की है। इस संबंध में उम्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में बैठक की।
जिलाध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा और जिला मंत्री नरेंद्रपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि डीआईओएस ने स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान प्रधानाचार्य का मानसिक उत्पीड़न किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में 25 सितंबर को महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में सभी शिक्षकों की आपात बैठक रखी गई है। उधर, डीआईओएस का कहना है कि प्रधानाचार्य द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। विद्यालय में कुछ कमियां थी, उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए थे। संवाद

