कानपुर देहात। रसूलाबाद ब्लॉक के एक विद्यालय में तैनात तीन महिला शिक्षकों ने विद्यालय के हेड मास्टर प्रभाकांत बाजपेई व सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुशवाहा पर छेड़छाड़ व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। महिला शिक्षकों ने 24 अगस्त को इसकी शिकायत पुलिस व बीएसए से की थी। शिक्षकों की हरकतें 24 अगस्त को ग्रामीणों को पता चलीं थी इस पर लोगों ने स्कूल पहुंच कर उनकी पिटाई की थी। विशाखा समिति ने बुधवार को रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। इसमें शिक्षिकाओं की ओर से लगाए गएं आरोप सही पाए गए। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक प्रभाकांत बाजपेई व सहायक शिक्षक वीरेंद्र कुशवाहा को निलंबित कर दिया।

