मंडलायुक्त निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थाएं
सहारनपुर मंडलायुक्त लोकेश एम ने विद्यालय में मिली अव्यवस्थाओं के चलते एक प्रधानाध्यापक को निलंबित करने तथा 09 सहायक अध्यापकों और एक शिक्षामित्र का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने का निर्देश दिया हैं। दो विद्यालयों में मिली अनियमितता के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मंडलायुक्त ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय नौजली तथा प्राथमिक विद्यालय परागपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय नीजली में
अपराहन दो बजे तक बच्चे अपनी कक्षाओं में न रहकर बाहर घूम रहे थे। इस विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, सात सहायक अध्यापक और एक शिक्षा मित्र कार्यरत है। मंडलायुक्त ने प्रधानाध्यापक सरजीत सिंह को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। वहीं सात सहायक अध्यापको और एक शिक्षा मित्र का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने के आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए है।
प्राथमिक विद्यालय परागपुर की स्थिति अत्यंत खराब मिली यहां कक्षाओं के भीतर एवं बाहर बहुत गंदगी थी। जगह-जगह केले के छिलके खाली चिप्स के रैपर एवं कचरा पड़ा था। इस विद्यालय में चार सहायक अध्यापिकाओं की तैनाती है, जिसमें से दो सहायक अध्यापिका सपना और मधु धूप में खड़ी मिली तथा दो सहायक अध्यापिकाओं के अवकाश पर होने निर्देश दिए गए मंडलायुक्त ने ग्रामों में स्कूल न जाने वाले बच्चों की सूचना दी गई। दोनों सहायक अध्यापिकाओं के अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए मंडलायुक्त ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए। दोनो ग्रामों मे स्कूल ना जाने वाले बच्चों का चिह्नांकन कर प्रवेश कराया जाए
छात्र को पीटने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित
सहारनपुर कक्षा पांच के छात्र को पीटने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय चकहरेटी के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि गांव चकहरेटी निवासी मुकेश कुमार पुत्र माडू सिंह ने 25 अक्तूबर को शिकायत की थी कि प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने उनके बेटे प्रिंस को बुरी तरह पीटा है। प्रिंस कुमार प्राथमिक विद्यालय का ही छात्र है। घटना की पुष्टि के लिए जब प्रधानाध्यापक से बात की गई तो उन्होंने प्रिंस को पीटना स्वीकार किया। इसके चलते रविंद्र कुमार को निलंबित किया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार को सौंपी गई है। संवाद
