Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

निरीक्षण में शिक्षिका और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले

 रामपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निरीक्षण के दौरान शिक्षिका और शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। दोनों का एक दिन का वेतन काटकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।



सोमवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना सिंह ने सैदनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अहरौला, आलियागंज, हसरतगंज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालपुर कलां का आक्समिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय आलिया गंज में शिक्षा मित्र हीना जबी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर होने के बाद भी विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई ।


अनुपस्थित शिक्षा मित्र का एक दिन का मानदेय काटा गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालपुर कलां के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य विधिवत् रूप से संचालित नहीं हो रहा था। सहायक अध्यापिका रेनूबाला का उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर होने के बावजूद भी वह अनुपस्थित पाइी गी। इस संबंध में सहायक अध्यापिका रेनूबाला का एक दिन का वेतन काटते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। संवाद

निरीक्षण में शिक्षिका और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link