Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

स्कूल में मिलीं शराब की खाली बोतलें

खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में गैर हाजिर पाए गए दो अध्यापक

मंडी धनौरा/चुचैला कलां। बेसिक शिक्षा परिषद का शैक्षिक ढांचा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर गांव पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को ग्राम देहरा चक के जूनियर हाईस्कूल में तैनात दोनों शिक्षक नदारद मिले। बीईओ को मौके से शराब की खाली बोतलें भी मिलीं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक शिक्षक शराब पीकर स्कूल आता है। खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। विकास खंड की ग्राम पंचायत देहरा चक के जूनियर हाईस्कूल का खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने मंगलवार की पूर्वाह्न औचक निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान वहां तैनात दोनों शिक्षक अनुज कुमार व संजीव राणा गैर हाजिर पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा स्कूल बंद होने की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई थी। बीएसए के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर गांव जाकर स्कूल का निरीक्षण किया तो वहां दोनों शिक्षक मौजूद नहीं थे। बच्चे स्कूल के बाहर घूम रहे थे।


शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में शराब की खाली बोतलें भी पाई गई हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि एक शिक्षक शराब पीकर आता है। खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि दोनों गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ संस्तुति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है


देहरा चक के जूनियर हाईस्कूल का खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने मंगलवार की पूर्वाह्न औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान वहां तैनात दोनों शिक्षक अनुज कुमार व संजीव राणा गैर हाजिर पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि

स्कूल में मिलीं शराब की खाली बोतलें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link