Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

एसएससी दीपावली से पहले देगा बेरोजगारों को नौकरी का तोहफा, दो बड़ी परीक्षाओं के परिणाम 31 को संभव

 प्रयागराज । कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) दीपावली से पहले बेरोजगारों को नौकरी का तोहफा देगा। 31 अक्तूबर को दो बड़ी परीक्षाओं का अंतिम परिणाम घोषित करने की तैयारी है। आयोग 31 अक्तूबर को जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा 2020 के 182 पदों का परिणाम जारी कर सकता है।



इसके अलावा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती 2020 का परिणाम भी जारी हो सकता है। इसमें दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 5846 पद हैं।


30 नवंबर को कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) 2020 टियर वन और जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2019 के पेपर टू का परिणाम जारी करने की तैयारी है।


एसएससी दीपावली से पहले देगा बेरोजगारों को नौकरी का तोहफा, दो बड़ी परीक्षाओं के परिणाम 31 को संभव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link