Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

इंचार्ज अध्यापक पर बदसलूकी के आरोप

तितावी बघरा ब्लॉक के गांव अमीरनगर स्थित कंपोजिट विद्यालय की सहायक अध्यापिकाओं मधु रानी, रचना देवी और सुशीला देवी ने सोमवार को सीडीओ आलोक यादव को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार को स्कूल के मध्याह्न भोजन के दौरान कई छात्रों को भोजन नहीं मिला। इसकी शिकायत किए जाने पर विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक ने तीनों शिक्षिकाओं से बदसलूकी की।



इसके बाद तीनों शिक्षिकाओं के साथ उनकी कक्षाओं में जाकर बच्चों के सामने भी बदसलूकी की गई। इससे आहत होकर तीनों शिक्षिकाओं ने सोमवार को आकस्मिक अवकाश ले लिया। आरोप है कि इस पर इंचार्ज अध्यापक ने बीएसए के सरकारी ग्रुप में शिक्षिकाओं पर फर्जी आरोप लगाकर पोस्ट की है। सीडीओ आलोक यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद

इंचार्ज अध्यापक पर बदसलूकी के आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link