बस्ती। मानदेय न मिलने से नाराज रसोइयों ने सोमवार को बीएसए से बीएसए कार्यालय पर दीप जलाकर विरोध करेंगी रसोइयां मुलाकात की। उन्हें समस्याओं से अवगत कराया और चेतावनी दी कधनतेरस तक मानदेय नहीं दिया जाता है तो एक नवंबर को बीएसए कार्यालय में दीया जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
मिड-डे-मील रसोइयां कर्मचारी यूनियन के मंडल महामंत्री ध्रुव चंद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला बीएसए जगदीश शुक्ला से मुलाकात कर नाराजगी जताई। बीएसए के समक्ष रसोइयों से भोजन के अलावा अन्य कार्य न लिए जाने तथा खाली पदों पर नियुक्ति के आड़ में रसोइयों का उत्पीड़न रोकने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बीएसए का रुख सकारात्मक रहा। दो अन्य बिंदुओं पर सहमति व्यक्त करते हुए सभी। एबीएसए को आवश्यक निर्देश जारीकरने को कहा। उन्होंने कहा किि मानदेय न मिलने से रसोइयों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई है। इसमौके पर यूनियन की जिलाध्यक्ष उर्मिला चौधरी, विजय नाथ, राम निरख यादव, जग राम गौड़, नवनीत यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
