Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

प्राइमरी स्कूल परिसर में भरा है पानी, बच्चे परेशान

बीसलपुर। अमेड़ी नदी के पुल से बाढ़ का पानी उतर गया है। माला नदी के पुल, गांव रोहनिया और प्राथमिक विद्यालय बड़ेपुरा घारम के परिसर में अभी बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे दिक्कतें बरकरार हैं। स्कूल में जलभराव होने से बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है।



गांव ईटा रोड़ा के पास अमेड़ी नदी के पुल से सोमवार को बाढ़ का पानी पूरी तरह से उतर गया है, जिससे उधर का यातायात सुचारु हो गया है और लोगों को काफी सुविधा हो गई है। इस पर 17 अक्तूबर से बाढ़ का पानी भर हुआ था, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप था। लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाकर आना जाना पड़ रहा था, जिसमें उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी और उनके समय, पैसे का दुरुपयोग भी हो रहा था।


इधर, गांव बड़े पुरा घारम स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट पर अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिसके कारण बच्चों को विद्यालय पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर उस पानी से गुजरने के बाद विद्यालय में बच्चों को पहुंचाते हैं और शाम को लेने आते हैं। इससे विद्यालय का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुरु गोविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दे रखी है।


गांव रोहनिया निवासी जिला पंचायत सदस्य आरती वर्मा ने बताया कि बारिश के चलते उनके गांव में कुछ स्थानों पर काफी पानी भर गया था, जो अभी भी भरा हुआ है। इस पानी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी है।

 

प्राइमरी स्कूल परिसर में भरा है पानी, बच्चे परेशान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link