कमालगंज। सीडीओ एम. अरून्मोली ने सोमवार को नगला खेमरेंगाई ग्राम पंचायत के चार परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प कार्यों का निरीक्षण किया। पूर्व प्रधान व सेवानिवृत्त सचिव के कार्यकाल में घपले के आरोपों की भी जानकारी ली।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला खेमरेंगाई, प्राथमिक विद्यालय दलेल नगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौसारा व प्राथमिक विद्यालय नौसारा में पेयजल, दरवाजा खिड़की, प्लास्टर मरम्मत का काम देखा।
इस दौरान बीडीओ राजेश बघेल ने नगला खेमरेंगाई की बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया के स्थल को देखा। बीडीओ ने बताया न कि पता नहीं चाला कि पुलिया का न मलबा कहां तक बहा नुकसान काफी हुआ है। (संवाद)
