शिक्षकों की होगी प्रोन्नति बन रही वरिष्ठता सूची
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों के प्रमोशन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। शिक्षकों का पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है। प्रमोशन उन्हीं शिक्षकों का होगा जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं है। अगर कार्रवाई है तो प्रमोशन से वंचित हो सकते हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि कई विभागों में कर्मचारियों के प्रमोशन के संकेत मिले हैं। विभाग में भी संभावित शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर तैयारी कर ली जाए। इसके लिए शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची के साथ ही जारी किए गए फार्मेट पर सभी शिक्षकों का ब्योरा तैयार कर लिया जाए। • इसमें शिक्षकों की ज्वाइनिंग तिथि से लेकर अब तक मिले प्रमोशन या कार्यकाल का ब्योरा रहेगा खास बात यह है कि जिन शिक्षकों पर कोई कार्रवाई हुई है वह प्रमोशन से वंचित रह सकते हैं। अगर कोई शिक्षक निलंबित है, वेतन काटा गया है। स्थायी या अस्थायी वेतन वृद्धि रोकी गई है या अन्य कोई विभागीय कार्रवाई हुई है। तो ऐसे शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ नहीं मिलने की आसार हैं। अन्त जनपदीय उनके जिले में ज्वाइन करने की तिथि से तय की जाएगी। उनके पूर्व जिले में तैनाती की तिथि को नहीं माना जाएगा। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं को भी शामिल किया गया है। बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि वह पूरा ब्योरा तैयार कर लें।
ड्राप आउट बच्चों को फिर से लाएं स्कूल में
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग ने 'स्कूल हर दिन आएं कार्यक्रम के तहत स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को दोबारा कक्षा में लाने का प्रयास कर रहा है। इसके तहत मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। जिला समन्वयक आरसी चौहान ने कहा कि आउट स्कूलों में बच्चों को मैत्री का परिवेश दें ताकि वे कक्षा में रुचि ले सकें। सीमैट की प्रशिक्षक संध्या राय, रीता जायसवाल एवं रूद्रनाथ चौबे ने शिक्षण सामग्री, अंक ज्ञान, अक्षर और शब्द ज्ञान, भाषा, विज्ञान और साहित्य के साथ-साथ नैतिक ज्ञान को विकसित करने की कला और तरीका
सभी खंड अधिकारियों को सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। हालांकि अभी तक कोई आदेश नहीं मिले हैं। शिक्षकों का ब्योरा इसलिए तैयार हो रहा कि आदेश आने पर कार्रवाई स्थानांतरण से आए तत्काल अमल में लाई जा सकती है। अतुल कुमार शिक्षकों की ज्येष्ठता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
