Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

 सौंख । ग्रामीण अंचल के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के लिए नैनूपट्टी के प्रधान ने स्मार्ट क्लास बना कर शिक्षा की अलख जगाई। डीएम नवनीत चहल के आदेश पर प्राथमिक विद्यालय नैनूकलां में स्मार्ट क्लास का आयोजन किया। इसमें बच्चों को प्रोजेक्टर और वीडियो के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। शुभारंभ प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह ने किया। शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री मुकेश कुंतल ने विचार व्यक्त किए। प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह ने स्कूल में पानी के लिए आरओ लगाने की घोषणा की।



इस मौके पर गजेंद्र सिंह, गंगासरन सिंह, निहाल सिंह, जयपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, प्रधानाध्यापक गीता सिंह, विनोद चौधरी, दीपक अग्रवाल, चंचल चाहर, विजय रानी चौधरी, सुधा रानी प्रगति सिंह, बालकिशल, अखिलेश कुमारी वर्मा, रेनू देवी आदि उपस्थित थीं। संवाद

प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link