Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

कई स्कूलों में भरा पानी बच्चों की पढ़ाई ठप

बिजुआ। बाढ़ आने के बाद अभी भी कई विद्यालयों में पानी भरा हुआ है जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।



दौलतापुर, जंगल नंबर सात, बझेड़ा, ढखिया खुर्द, नरायनपुरवा, रामपुर, बेलहा सिकटिहा, करसौर, हजूरपुरवा आदि गांवों के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पानी भरा हुआ है छात्रों के बैठने तक की जगह नहीं है। कुछ विद्यालयों में पहुंचने का रास्ता भी नहीं है।


ग्राम पंचायत रामनगर के मजरा रामपुर जो शारदा नदी के दूसरी तरफ पड़ता है वहां तक अध्यापकों के पहुंचने में भी बड़ी समस्याएं हैं।नदी भरी हुई चल रही है। धार तेज होने के कारण नाविक नाव भी नहीं ले जा पा रहे हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संवाद

कई स्कूलों में भरा पानी बच्चों की पढ़ाई ठप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link