Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

69 हजार शिक्षक भर्ती -नवयुक्त शिक्षकों को दिवाली से पहले मिलेगा वेतन

 मैनपुरी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत अवशेष पदों पर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। दिवाली से पहले उन्हें वेतन मिल जाएगा। बीएसए कमल सिंह ने ऑनलाइन जांच के बाद वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं।



69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत अवशेष पदों पर नियुक्ति पाने वाले जिले के 75 शिक्षक- शिक्षिकाओं को अभी तक वेतन नहीं मिल सका है। उनके अभिलेखों की जांच चल रही थी। बीएसए कमल सिंह ने दिवाली का त्योहार देखते हुए संबंधित शिक्षकों की ऑनलाइन जांच कराते हुए दिवाली से पहले वेतन जारी करने के निर्देश दिए।

69 हजार शिक्षक भर्ती -नवयुक्त शिक्षकों को दिवाली से पहले मिलेगा वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link