Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

स्कूल की ईमेल आईडी हैक कर अभिभावकों से की ठगी

मुरादाबाद। साइबर ठगों ने शहर के एक स्कूल की ईमेल आईडी हैक कर ली। इसके बाद ठगों ने अभिभावकों को इमोशनल मैसेज भेजकर एक छात्र को गंभीर बीमार बताकर उसकी मदद के लिए एक खाते में रकम ट्रांसफर करने को कहा। ठगों के झांसे में आकर एक छात्रा के अभिभावक ने पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। इस | मामले की शिकायत पुलिस से की है।



सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित | सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की | प्रिसिंपल सिस्टर प्रिया करवाल की ओर से पुलिस से शिकायत की गई, | जिसमें उन्होंने बताया कि उनके स्कूल की एक ईमेल आईडी है। 18 | सितंबर को साइबर ठगों ने स्कूल की ईमेल आईडी हैक कर ली।

इसके बाद अभिभावकों को मैसेज भेजे गए हैं, जिसमें बताया कि स्कूल की एक छात्रा गंभीर बीमार है। डॉक्टरों ने एक लाख दो हजार का खर्च बताया है। छात्रा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इमोशनल मैसेज भेजकर आरोपी ने आर्थिक मदद की मांग की, जिसके झांसे में आकर एक अभिभावक ने पांच हजार रुपये आरोपी द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

स्कूल की ईमेल आईडी हैक कर अभिभावकों से की ठगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link