Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

परिषदीय स्कूलों की बेटियां सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

 फिरोजाबाद। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजनांतर्गत मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।



परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजनांतर्गत जिले के 81 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 16 जनवरी तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत अन्य विद्यालयों में क्रमानुसार प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। मंगलवार को उच्च • प्राथमिक विद्यालय फरीदा में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। संवाद

परिषदीय स्कूलों की बेटियां सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link