Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण

 सहारनपुर। विधान परिषद सदस्य और सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार आने पर शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित कराया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही पदोन्नति भी नियमानुसार कराई जाएंगी।



दिल्ली रोड स्थित आदर्श विहार कॉलोनी में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन के आवास पर बैठक में मान सिंह यादव का स्वागत किया गया। बैठक में मौजूद शिक्षकों ने भी उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव प्रदेश का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। विनोद तेजियान आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान पुष्पेंद्र चौधरी, प्रवीन बांदूखेड़ी, महताब अली आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link