Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

215 उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के लिए मिलेगा फर्नीचर

दस हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए जारी की 1.53 करोड़ की धनराशि

मैनपुरी। जिले के 1100 परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्रथम चरण में 215 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 10 हजार से अधिक छात्र छात्राओं के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए शासन से 1.53 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है।



बीएसए कमल सिंह ने बताया कि कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर परिषदीय स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से 215 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है।


इन स्कूलों में 1 करोड़ 53 लाख, 70 हजार 40 रुपये की धनराशि से होने के साथ ही कार्यदायी संस्था का फर्नीचर की व्यवस्था होगी टेंडर जारी चयन किया जा रहा है।


प्रबंध समि सीसी, x,,तियां कर रही हैं सहयोग


जिले के 50 से अधिक स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था प्रबंध समितियों और समाजसेवियों के सहयोग से की गई है। वर्तमान में 1100 परिषदीय स्कूलों के बच्चे टाट पट्टी और चटाई पर बैठकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।


शासन के निर्देशानुसार उपलब्ध बजट से फर्नीचर की व्यवस्था कराई जा रही है। टेंडर फाइनल होते ही स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था करा दी जाएगी

-कमल सिंह, बीएसए

पूर्व में धनराशि हो गई थी वापस

दो साल पहले 200 स्कूलों में फर्नीचर के लिए 1.50 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी। मानक के अनुसार कार्यदायी संस्था न मिलने के कारण वह धनराशि वापस चली गई थी।


215 उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के लिए मिलेगा फर्नीचर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link