Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

बीएसए सहित 73 डेंगू की चपेट में

हॉट स्पॉट गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को देख रहे चिकित्सक

अलीगढ़। बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार सहित 73 लोग डेंगू से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डंकभावत डेंगू का डंक बुखार प्रभावित अमर उजाला अलटी । लगाकर मरीजों को उपचार दे रहे हैं। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों में उपचार करा रहे हैं।



मलखान सिंह जिला अस्पताल लैब में 148 लोगों की जांच में 73 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे 48 लोग शामिल हैं। दीनदयाल अस्पताल के 32 नमूनों में 21 पॉजिटिव पाए गए हैं। महिला अस्पताल के 13 नमूनों में 4 महिलाएं डेंगू से पीड़ित पाई गई हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल के ओपीडी में करीब 1650 नए मरीज पहुंचे, जिसमें 150 से अधिक बुखार की शिकायत लेकर आए थे। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के ओपीडी में बुखार के 137 मरीज पहुंचे। वर्तमान समय में दीनदयाल अस्पताल में बुखार के 152 एवं डेंगू के 15 मरीज भर्ती हैं।


• बुखार प्रभावित गांवों में पहुंच रहीं टीमें : जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमें टप्पल के गांव स्यारोल, वैना ताहरपुर पहुंचीं शिविर लगाकर डेंगू एवं मलेरिया से संबंधित जानकारी दी गई।

वहीं, डेंगू के लगातार बढ़ रहे प्रकोप और रोकथाम के कारगर उपाय न होने के अलावा निजी अस्पतालों में मरीजों का आर्थिक शोषण किए जाने के खिलाफ कांग्रेसी नेता आगा यूनुस के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।

बुखार के 104 मरीज मिले

अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में ग्राम सीहोर, ताहरपुर, दतावली व नगरीय क्षेत्र संजय गांधी कॉलोनी, इंदिरानगर, कुंवरनगर, बन्नादेवी में कैंप लगाकर 246 लोगों को दवाएं दी गई। बुखार के 104 मरीज मिले। मलेरिया के 126 टेस्ट किए गए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की गई। गीता विहार, शिशियापाड़ा, बेगपुर, पला साहिबाबाद, नगला कला, सराय रहमान, नगला पटवारी, चंदनिया आदि में अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही की गई। 33 पात्रों में डेंगू के लार्वा पाए गए। लोगों को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई। 102 रोगियों की रक्तपट्टिका बनाई गई।


व्यापारी नेता का पुत्र डेंगू की चपेट में


व्यापारी नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस के पुत्र को डेंगू हो गया है। उनका उपचार अपोलो अस्पताल में चल रहा है। सपा नेता अज्जू इशाक का पुत्र भी डेंगू से पीड़ित हैं। बुखार एवं डेंगू से पीड़ित कई लोग दूसरे जनपद में उपचार करा रहे हैं।


घबराएं नहीं, सीधे चिकित्सक के पास जाएं : डॉ. सिंघल

 अलीगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके सिंघल ने बताया कि 2015 में डेंगू का ज्यादा खतरनाक रूप सामने आया था। 50 हजार प्लेटलेट्स आने पर रक्तस्त्राव हो जाता था। इस बार रक्तस्राव के केस न के बराबर आ रहे हैं। खुजली, लाल चकत्ते एवं •एलर्जी आदि की शिकायतें ज्यादा सामने आ रही हैं। डॉ. सिंघल ने बताया कि बुखार होने या प्लेटलेट्स कम होने पर घबराए नहीं बल्कि चिकित्सक से परामर्श लें। अभी वायरल का मौसम है। काफी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि सभी लोग डेंगू से पीड़ित हैं। अस्पताल में आने वाले 99 प्रतिशत से अधिक मरीज ठीक होकर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एंजाइटी की वजह से लोग ज्यादा परेशान होकर आ रहे हैं। 50 हजार से कम प्लेटलेट्स होने पर अस्पताल में भर्ती होने पर विचार करें 20 हजार से कम हो तो प्लेटलेट्स चढ़वाएं। उन्होंने कहा कि उनके पास एक मरीज आया था, जिसकी प्लेटलेट्स सात हजार थी। उसे कमजोरी छोड़कर किसी अन्य तरह की दिक्कत नहीं है। अभी वह बिल्कुल ठीक है। डॉ. सिंघल ने कहा कि बुखार या दर्द होने पर सिर्फ पैरासिटामॉल टैबलेट खाएं बिना डॉक्टर के परामर्श के मलेरिया एवं अन्य दर्द निवारक दवाएं नहीं लें तली-भुनी एवं चिकनाई वाले भोजन से परहेज करें। ब्यूरो

बीएसए सहित 73 डेंगू की चपेट में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link