Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 27, 2021

शिक्षकों ने धरने को सफल बनाने पर की चर्चा

 महराजगंज/ मिठौरा । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास क्षेत्र सदर की कार्यसमिति की बैठक शिक्षक भवन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुई। इस दौरान 28 अक्तूबर को कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच द्वारा आयोजित धरने को सफल बनाने पर चर्चा हुई। सदर ब्लॉक के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सभी मांगें जायज हैं जिसके लिए हम सभी आंदोलनरत हैं। बिना संघर्ष के हमें कुछ नहीं मिला।



ब्लॉक मंत्री अखिलेश पाठक ने कहा कि सरकार की उदासीनता से शिक्षकों की मांग नहीं पूरी हो पा रही है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों कर्मचारियों के हित में किए जा रहे धरने का समर्थन किया।


इस दौरान गिरिजा निवास, विपिन बिहारी मिश्र, देवीशरण त्रिपाठी, मौसम, शशिकला, सिंधु पाठक, राकेश सिंह, सुरेंद्र शर्मा, साकेत जैन, सुनील कुमार गौतम, गोपाल पटेल आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मिठौरा के कार्य समिति की बैठक कंपोजिट विदयालय मिठौरा में मंगलवार को हुई ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार दुबे, ओम प्रकाश त्रिपाठी, हिसामुद्दीन अंसारी, विष्णु गुप्ता, गिरिजेश आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों ने धरने को सफल बनाने पर की चर्चा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link