Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

पहली तारीख को हो वेतन भुगतान, बीएसए को सौंपा ज्ञापन

 इटावा। शिक्षकों को महीने की पहली तारीख को ही वेतन भुगतान हो । इस मांग सहित प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने परिषदीय शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए उमानाथ और वित्त लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह भदौरिया ने शिक्षकों की लंबित मामला उठाया है।



समस्याओं के शीघ्र समाधान का ज्ञापन में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने, एरियर का भुगतान करने तथा महिला शिक्षकों की सीसीएल निर्धारित समय में स्वीकृत किए जाने की मांग की गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे शिक्षकों को अनावश्यक रूप से बी आरसी के चक्कर न लगाने पड़ें। उनके वेतन का भुगतान हर हाल में महीने की 1 तारीख को हो जाए। ज्ञापन देने वालों में उपेंद्र तोमर, नीरज यादव, अनुपम श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

पहली तारीख को हो वेतन भुगतान, बीएसए को सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link