Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

श्रीनगर में आतंकी हमले में मारे गए शिक्षकों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि, शिक्षक संघ ने जताया रोष

 मुरादाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रीनगर में आतंकियों द्वारा दो शिक्षकों की हत्या के विरोध में रोष जताया गया। साथ ही नगर संसाधन केंद्र प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क परिसर में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।


शिक्षकों ने मांग रखी कि आतंकी हमले में मारे गए शिक्षकों को केंद्र सरकार शहीद का दर्जा दे। उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। महानगर अध्यक्ष राकेश कौशिक ने कहा कि एक मांग पत्र प्रधानमंत्री और जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल को प्रेषित किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि यह हमला पूरे शिक्षक समुदाय पर है।


उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह शिक्षकों पर हुए हमले का मुंहतोड़ जवाब आतंकियों को दे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दूसरी घटना न हो। सभा के अंत में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान मंत्री वसीम मसरूर, उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, मुजाहिद अली, गीता, प्रेम शंकर, विष्णु भारद्वाज, अब्दुल गफ्फार, वीरेंद्र कुमार मीनाक्षी वर्मा, नेहा शर्मा, सुजाता यादव, प्रियंका, अनिता सिंह, सतीश कुमार, राजेश वर्मा, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।


वहीं, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत की बैठक शुक्रवार को जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में हुई, जिसमें कश्मीर में दो शिक्षकों की हत्या पर शोक जताया गया। जिला मंत्री पुष्पेश मिश्र ने कहा कि श्रीनगर के सैदपोरा में एक माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की आईडी देखकर प्रधानाचार्या और शिक्षक की आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई। इसे लेकर शिक्षकों में रोष है। प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनीत गिरि ने कहा कि कश्मीर में हुई शिक्षकों की हत्या पर संगठन आक्रोश व्यक्त करता है। इस दौरान अनिल चौहान, अनिल कुमार, सुखबीर सिंह, राकेश कुमार वर्मा, फैसल मसरूर, सुरेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

श्रीनगर में आतंकी हमले में मारे गए शिक्षकों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि, शिक्षक संघ ने जताया रोष Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link