Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

सीडीपीओ को निरीक्षण में बंद मिले 10 आंगनबाड़ी केंद्र, तीन कार्यकर्ता व सहायिकाओं का एक माह का मानदेय रोका

 सरीला (हमीरपुर)। जिला कार्यक्रम अधिकारी के आदेश पर सीडीपीओ ने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें 10 आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए। कार्यकर्ता व सहायिकाओं का अक्तूबर माह का मानदेय रोक दिया है। साथ ही सात को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।



सीडीपीओ योगेंद्र कुमार दुबे ने गुरुवार को करियारी गांव के तीनों खेड़ा शिलाजीत के दो, अतरौली के दो केंद्र व धगवां के तीन केंद्र देखे, लेकिन ये सभी बंद मिले। सीडीपीओ ने बताया कि धगवां गांव में संचालित तीन आंगनबाड़ी केंद्र इससे पूर्व में भी निरीक्षण बंद पाए गए थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभागीय दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। पोषण वितरण लाभार्थियों की फीडिंग सहित अन्य रिपोर्टिंग कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुचि नहीं ले रही हैं।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला, प्रेम कुमारी व विमला देवी तथा सहायिका उपासना, उमा व पुष्पा देवी का अक्तूबर माह का मानदेय रोके जाने की संस्तुति की गई है। वहीं करियारी, अतरौली और खेड़ा शिलाजीत के सा केंद्र बंद होने पर अंगानबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सीडीपीओ को निरीक्षण में बंद मिले 10 आंगनबाड़ी केंद्र, तीन कार्यकर्ता व सहायिकाओं का एक माह का मानदेय रोका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link