Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

शिक्षक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

 


रामपुर। दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट ने एक शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामला स्वार थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का आरोप है कि स्वार क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में तैनात एक में शिक्षक का उसकी ससुराल में आना-जाना था। इस दौरान उसने चोरी-छुपे उसके कुछ अश्लील फोटो खींच लिए और उनको वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। आरोप है कि आरोपी ने इन फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए उसके पति की गैरमौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म भी किया। मामले में सौजेएम कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

शिक्षक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link