फतेहपुर । पारस्परिक तबादले पर आए 128 में 126 शिक्षक सात महीने बाद स्कूल जाएंगे। दो शिक्षकों की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। 12 अक्तूबर को इन शिक्षकों को डायट में ऑनलाइन स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
मार्च के पहले सप्ताह में गैर जिलों से पारस्परिक तबादले पर 128 शिक्षक आए थे। इस दौरान कोरोना संक्रमण बढ़ जाने के कारण स्कूलों का संचालन रोकने के साथ ही सभी विभागीय कार्या भी स्थगित कर दिए गए था। •स्थानांतरित शिक्षकों को स्कूल भी आवंटित नहीं हो पाए। इन्हें नगर संसाधन केंद्र (यूआरसी) में संबद्ध कर दिया गया था। इस दौरान कोरोना से दो शिक्षकों की मौत भी हो गई। अब इन शिक्षकों को स्कूल आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि 12 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से डायट में स्कूल आवंटन प्रक्रिया होगी। एक दिन में ही में स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे। सभी शिक्षक समय से डायट पहुंचकर स्कूल आवंटन प्रक्रिया में अवश्य शामिल हों।
