Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

अनुपस्थित चल रहे दो शिक्षक निलंबित, बीआरसी से किया संबद्ध

 भदोही: स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय अनुपस्थित चल रहे डीघ ब्लॉक कलिकमवैया के शिक्षक और सुरियावां ब्लॉक के चौगना की शिक्षिका को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। दोनों को बीआरसी से संबद्ध किया गया। प्राथमिक विद्यालय चौगना में जरूरी कार्य पूर्ण न करने पर तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया।


प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बेहतर करने के लिए सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। अधिकतर स्कूलों में सुधार भी हो रहा है, लेकिन कुछ शिक्षक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं ला रहे हैं। जिससे उन स्कूलों में योजनाओं के संचालन से लेकर पठन-पाठन प्रभावित हो रहा। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट आख्या पर डीघ के कलिकमवैया कंपोजिट स्कूल के शिक्षक विनोद सिंह को निलंबित किया गया। उनपर आरोप था कि वह लगातार 20 से 25 दिन गायब रहते हैं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय चौगना में प्रधान और ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की गई कि शिक्षिका सुमन मिश्रा स्कूल आती हैं या नहीं। जांच में शिकायत सही मिली। बीएसए ने उन्हें भी निलंबित कर दिया। चौगना में बच्चों की डीबीटी सहित अन्य कार्य पूर्ण न करने पर सहायक अध्यापक अंकित, धर्मेंद्र कुमार, प्रेमनाथ से स्पष्टीकरण मांगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच कराई गई तो वह स्कूल में नहीं मिले। दोनों को निलंबित कर बीआरसी से अटैच किया गया है।

अनुपस्थित चल रहे दो शिक्षक निलंबित, बीआरसी से किया संबद्ध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link