Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

शिक्षकों के अकारण निष्कासन का महासभा करेगी विरोध

 केकराही । शिक्षक / शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्य को बिना किसी पूर्व सूचना व बिना कारण बताए विद्यालय संचालकों द्वारा निष्कासित किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस पर माध्यमिक शिक्षक महासभा ने कड़ा विरोध जताते हुए डीआईओएस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


डेढ़ वर्ष से कोरोना काल में कुछ विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन / मानदेय नहीं दिया गया। शिक्षकों से कहा गया कि जब शुल्क मिलेगा तो व्यवस्था की जाएगी। शिक्षकों से कार्य लिया जाता रहा है लेकिन जब कोरोना काल के बाद


🔸डीआईओएस से अविलंब कार्रवाई के लिए मिलेगी महासभा

शासन द्वारा विद्यालय खोला गया तो जिले के तीन विद्यालय के प्रबंधकों ने कुछ शिक्षकों व एक प्रधानाचार्य को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया । शिक्षकों की इस पीड़ा को सुनने के बाद माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्र, प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष सुशील चौबे, शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत शुक्ल, महिला शिक्षक महासभा की जिलाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को शाम विरोध जताने के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे।

शिक्षकों के अकारण निष्कासन का महासभा करेगी विरोध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link