Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय को घेरा

 जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) ने आठ सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक का घेराव कर प्रदर्शन


किया। मांगे पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। विनियमितीकरण प्राप्त शिक्षकों का चयन, अवकाश प्राप्त शिक्षक पदाधिकारियों और सेवा संघों की नियमावली से संबंधित शासनादेश का पालन कराया जाए। प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह ने कहा कि कर्मचारी नहीं सुधरे तो कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान शशि प्रकाश मिश्रा, अरविंद सिंह, अतुल कुमार सिंह मुन्ना, बृजेश सिंह, डा. उदय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, ऋषि कुमार, पारसनाथ सिंह रहे।

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय को घेरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link